सरायकेला-खरसावां में नजरी नक्शा सर्वे कार्य तेज, 22 मई से घर-घर पूछे जाएंगे 34 सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में नजरी नक्शा (नक्शांकन) तैयार करने को लेकर विशेष सर्वे अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो घर-घर जाकर पूरी मुस्तैदी के साथ सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षक घरों की नंबरिंग और नक्शांकन का कार्य कर रहे हैं।

अभियान के तहत सर्वे कार्य उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की ओर किया जा रहा है। शिक्षक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एक-एक घर की गिनती कर रहे हैं तथा संबंधित इलाके का नजरी नक्शा तैयार कर रहे हैं। इससे क्षेत्र का व्यवस्थित और सटीक भौगोलिक विवरण तैयार किया जा सकेगा।

प्रारंभिक चरण में नक्शांकन और घरों की नंबरिंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि आगामी 22 मई से मुख्य डिजिटल सर्वे शुरू होगा। इस दौरान शिक्षकों की टीम प्रत्येक परिवार से विस्तृत जानकारी एकत्र करेगी। सर्वे के दौरान परिवार के मुखिया और सदस्यों से कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से संबंधित जानकारियां शामिल हो सकती हैं।

इस सर्वे की खास बात यह है कि प्रत्येक घर की नंबरिंग के साथ उसकी जियो-टैगिंग भी की जा रही है। ताकि डेटा पूरी तरह सटीक और पारदर्शी रहे। सर्वे से जुड़ी सभी जानकारियां डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन सबमिट की जा रही हैं। जिला स्तर के अधिकारी भी इस पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सर्वे और नजरी नक्शांकन से भविष्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनगणना और अन्य प्रशासनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.