नगरपालिका आम निर्वाचन-2026: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद रहे।

कोषांगों की गतिविधियों की समीक्षा
बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था
बैठक में मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकास मार्ग की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारी रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.