उपायुक्त ने कृषि व सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:जिले में कृषि एवं किसानों से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने के उद्देश्य से उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य पूर्ति और लाभुकों तक लाभ पहुंचाने की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी सोनी कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी नीलकमल, जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी पात्र किसान या लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं की नियमित समीक्षा व सतत अनुश्रवण करें।
KCC, कृषि ऋण माफी व बीज वितरण पर विशेष फोकस
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पंजीकरण, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत शेष लाभुकों के e-KYC, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, डीप बोरिंग एवं तालाबों के जीर्णोद्धार, कृषि यंत्रों के वितरण, पशुधन विकास योजनाओं, तथा फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों के अधिकतम आच्छादन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके और जिले की कृषि व्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.