छठ पर्व की तैयारियों का जायजा: सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने दिए दिशा-निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ चरम पर हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने सरायकेला नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ सरायकेला निवेदिता नियति और नगर पंचायत के नगर प्रशासक समीर बोदरा मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर और आरआईटी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

प्रशासनिक टीम लगातार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि चार दिवसीय यह पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें