विश्व पर्यावरण माह पर सरायकेला में CRPF 157 बटालियन परिसर में 1500 पौधों का वृक्षारोपण

SHARE:

Adityapur : विश्व पर्यावरण माह के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को CRPF कैंप 157 बटालियन के ग्राउंड में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1500 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें आम, जामुन, कटहल, तीतची, अशोक एवं नीम सहित कई फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

 

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम Delicon Balzers एवं उत्कर्ष इंटरप्राइजेज के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केपी तिवारी (इंटक जिलाध्यक्ष) द्वारा किया गया। आयोजन में CRPF 157 बटालियन, आदित्यपुर, जमशेदपुर के जवानों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

 

कार्यक्रम में उपस्थित केपी तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

 

अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

इस अवसर पर मुख्य रूप से केपी तिवारी, इंटक जिलाध्यक्ष, डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार (CRPF), इंस्पेक्टर महापात्रा (CRPF), CRPF के जवान, दीलिप चौधरी (HR, Delicon Balzers), आशिष कुमार (बटलांट हेड), जेना जी (लोजिस्टिक हेड), तारकेश्वर (अकाउंट विभाग), पिंटू कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य ने पौधारोपण में हिस्सा लिया और इस प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

 

भविष्य की पीढ़ियों के लिए योगदान

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी जरूरत है। वृक्ष धरती के फेफड़े हैं, जो न केवल पर्यावरणीय असंतुलन को दूर करते हैं, बल्कि पृथ्वी के जीवन चक्र को भी संतुलित रखते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें