टाटानगर के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय पदक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली/जमशेदपुरटाटानगर रेल मंडल के सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पदक और सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह आगामी 10 सितंबर को रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

संतोष कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले एकमात्र सदस्य हैं। उनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने न केवल तकनीकी दक्षता हासिल की बल्कि सामूहिक सहयोग और टीम भावना को भी नई दिशा दी। वे लगातार मॉक ड्रिल, सार्वजनिक प्रदर्शन और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के जरिए नागरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उनके प्रयासों से चक्रधरपुर मंडल ही नहीं, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्य डिवीजनों को भी प्रेरणा मिली है। संतोष कुमार ने झारखंड सरकार के चुनावों के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में भी योगदान दिया है।

सिविल डिफेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इससे पहले भी कई बार सम्मानित किया गया है। इनमें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (2024), पीसीएसओ अवार्ड (2022), सीनियर एसडीजीएम अवार्ड (2018) और तीन बार डीआरएम अवार्ड (2002, 2005, 2007) शामिल हैं।

संतोष कुमार को डिजास्टर मैनेजमेंट, वर्टिकल रोप रेस्क्यू, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट में भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। अब तक उन्होंने 18,000 से अधिक नागरिकों और 10,000 लोको पायलटों को आपदा प्रबंधनराहत कार्यों की ट्रेनिंग दी है।

उनकी इस उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच, कोलकाता स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों व नागरिक सुरक्षा विभाग ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान न केवल संतोष कुमार की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे के गौरव का प्रतीक भी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.