संजीव सरदार के जन्मदिन पर मानवता की मिसाल — संजीव सेना के रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त एकत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka: विधायक संजीव सरदार के जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाते हुए संजीव सेना की ओर से करनडीह के दिशोम जाहेर परिसर में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवता भरे अभियान में कुल 305 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो क्षेत्र में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

शिविर में विधायक संजीव सरदार स्वयं उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा —
“रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान है। एक बार रक्तदान से तीन जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। नियमित रक्तदान से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।”



रक्तदाताओं को मिला सम्मान, साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, थैला, हेलमेट और मोमेंटो प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य था समाजसेवा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के महत्व को भी उजागर करना।
रक्त संग्रह कार्य में जमशेदपुर ब्लड बैंक और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की टीमों ने सक्रिय सहयोग दिया।


स्थानीय जनसमूह ने मनाया जनसेवा का उत्सव

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण, झामुमो नेता, पंचायत प्रतिनिधि और संजीव सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिशोम जाहेर परिसर जनसेवा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

लोगों ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनका समाजसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.