संभव संस्था ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अपनी तीसरी वर्षगांठ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संभव संस्था ने शुक्रवार को अपनी तीसरी वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई। अवसर पर संस्था के सदस्यों ने केक काटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मिठाई से मीठा कर बधाई दी।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी एवं संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, पुष्पा सिंह, रिपा दत्ता, राजेश कुमार सिंह, ज्योति सिंह, सुधीर पांडे और आयुष्मान सिंह सहित कई सदस्य शामिल हुए।

मुख्य संरक्षक भरत सिंह ने कहा, “संभव संस्था का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। यह वर्षगांठ हमारी टीम की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है।”
अध्यक्ष सारिका सिंह ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद जैसे क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी।

पिछले तीन वर्षों से संभव संस्था शहर और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत है। इस वर्षगांठ ने संस्था के सामाजिक योगदान और सेवा भाव की एक मजबूत मिसाल पेश की।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें