समर्पण फाउंडेशन का छठा वार्षिकोत्सव बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन ने अपने छठे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बागबेड़ा बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष विभूति जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था बीते 6 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा कार्य कर रही है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ यह दिन बिताकर संस्था ने उनके मानसिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक छोटा प्रयास किया है।

विभूति जेना ने कहा कि समर्पण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि ऐसे बच्चों को शिक्षा और खेल के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएं, जिससे वे किसी प्रकार की असुविधा के बिना आगे बढ़ सकें। संस्था समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रही है, और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें