झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सकला मार्डी करेंगे राजद कार्यालय का घेराव, संगठनात्मक उपेक्षा का लगाया आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की सरायकेला-खरसावाँ जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर उपेक्षित महसूस कर रहे सकला मार्डी ने अब खुलकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आगामी 01 से 07 अगस्त तक चलने वाले झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दौरान रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।

स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए सकला मार्डी ने कहा कि उन्हें षडयंत्रपूर्वक जिलाध्यक्ष बनने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर संगठन में आदिवासी नेतृत्व को हाशिए पर रखने की साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजद प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान वे इन षडयंत्रकारियों की करतूतों को सार्वजनिक करेंगे और पार्टी के आदिवासी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे भेदभाव को सामने लाएंगे। सकला मार्डी ने यह भी जानकारी दी कि वे जल्द ही पटना जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर झारखंड में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति की पूरी जानकारी देंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि वे लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को आदिवासी समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाएंगे। प्रेस वार्ता में उनके साथ सुनील मुर्मू, राजेश मांझी, राजवल्लभ कुमार, संजय मुर्मू, बिट्टू गोप, दीपक महतो, राजू मुदी, कालीदास टुडू, सुनील गोडसेरा एवं विनय पासवान जैसे समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें