साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रधान निशान सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर जताई संवेदना

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से गुरुवार को दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिटी के प्रधान निशान सिंह अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों संग घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

परिवार को बंधाया ढाढ़स

इस अवसर पर प्रधान निशान सिंह ने दिवंगत के पुत्र सोमेश सोरेन एवं उनकी पत्नी से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का सिख समुदाय से विशेष लगाव था और वे अधिकतर धार्मिक समागमों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे। उनके निधन से राज्य और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल रहे लोग

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से –

अजायब सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण, रिलोचन सिंह तोची, हरजीत सिंह मोनू ,सतबीर सिंह गोल्डू ,सतपाल सिंह राजू ,बलबीर सिंह ,मनोहर सिंह मिते ,दलजीत सिंह ,सुरजीत सिंह शित्ते
सहित अन्य लोग शामिल थे।सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की अरदास की।

    The specified slider id does not exist.