श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ सहस्त्र घट जलाभिषेक, विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

संपूर्ण पूजन-अनुष्ठान पुजारी विनोद पांडेय, अजय तिवारी एवं राकेश ओझा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन समिति के प्रमुख सदस्य साकेत गौतम एवं असीम पाठक की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत गौतम उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों में शिव शंकर सिंह, अमित शर्मा, अरुण सिंह, शिवाकांत, राजेश, समरेश तथा राकेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें