आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सदर अस्पताल को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

राजधानी रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


यह सम्मान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व में सदर अस्पताल ने डिजिटल हेल्थ सेवाओं को लागू करने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, आयुष्मान समन्वयक डॉ. अंकित कुमार और परामर्शी संदीप सुरीन भी उपस्थित रहे।


सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. साहिर पाल ने कहा कि उनकी पूरी टीम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा।


कार्यक्रम में विद्यानंद शर्मा पंकज, छवि रंजन, डॉ. पंकज कुमार अरोरा, डॉ. शैलेश यादव और डॉ. सुनील कुमार बर्णिवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम को मिला यह सम्मान न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह झारखंड में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते प्रभाव और सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत भी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.