RVS कॉलेज में ‘Frolic’ खेलकूद समारोह, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के एदेलबेड़ा स्थित RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह “Frolic” उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। इस भव्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की उपस्थिति ने विद्यार्थियों के जोश को दोगुना कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि इस खेलकूद समारोह में शामिल होकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन उन्हें अपने इंजीनियरिंग के दिनों की याद दिला गया। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करती हैं।
उन्होंने RVS परिवार की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान के हर कार्यक्रम में बाबा की सहभागिता रही है और यही कारण है कि यह शिक्षण संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विधायक ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी RVS परिवार के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। “Frolic” ने एक बार फिर यह साबित किया कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.