श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम पाठ प्रतियोगिता, विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

SHARE:

Jamshedpur : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रविवार को रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में खुशवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य राज द्वितीय एवं शिवांश लाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र तथा ₹501 नगद प्रदान किए गए।

रुद्राष्टकम का सनातन परंपरा में विशेष महत्व : सरयू राय

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महती भूमिका है। उन्होंने बताया कि रामायण के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के आराध्य श्रीराम थे और श्रीराम के आराध्य भगवान शंकर रहे हैं। इस दृष्टि से रुद्राष्टकम आराध्य के आराध्य का स्तवन है। उन्होंने कहा कि इसमें आठ श्लोक हैं, जिनका प्रत्येक सनातनी को प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। यदि सभी श्लोक संभव न हों तो एक-दो श्लोक का पाठ अवश्य करना चाहिए, जो सनातन धर्म के हित में होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अमित चौधरी, समरेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें