दलदली पंचायत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को किया गया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दलदली पंचायत में नवा जुमीद स्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू उपस्थित हुए।

समापन अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और औपचारिक रूप से मैच का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। मौके पर युवा नेता रूस धीबर, मुखिया राकेश मुर्मू, तपन माझी, सोखेन हंसदा, संजय टुडू, बैद्यनाथ महतो सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष सगुण मुर्मू एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.