सारंडा मेमू ट्रेन से 60 गठ्ठर अवैध जलावन लकड़ी जब्त, वन विभाग को सौंपा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह RPF पुलिस की गश्त के दौरान चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू अप पैसेंजर ट्रेन संख्या 68025 से 60 गठ्ठर अवैध जलावन लकड़ी बरामद की गई।

RPF जवानों ने ट्रेन की जांच के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाई जा रही जलावन लकड़ी को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान लकड़ी पर अपना दावा करने या उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया।

इसके बाद RPF ने जब्त की गई सभी लकड़ियों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए मनोहरपुर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध जलावन लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे ट्रेन के माध्यम से कहां ले जाया जा रहा था।

RPF अधिकारियों के अनुसार, रेलवे परिसर एवं ट्रेनों के माध्यम से वन संपदा की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.