राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026: कांड्रा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जांच शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कांड्रा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं, वाहन चालकों एवं टोल प्लाजा कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना रहा।

स्वास्थ्य जांच शिविर में 70 से अधिक लोगों की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए और स्वस्थ जीवनशैली व लंबी दूरी के दौरान सावधानियों को लेकर परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) सरायकेला, रोड सेफ्टी टीम तथा संबंधित कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। टीम द्वारा प्रतिभागियों को वाहन चलाते समय नियमित स्वास्थ्य जांच, पर्याप्त विश्राम, गति सीमा के पालन और यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल चालकों के स्वास्थ्य की निगरानी में सहायक होते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आगे भी जिले में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.