गुवा में बैंक हड़ताल का व्यापक असर, एसबीआई व बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं रहीं बंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:गुवा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर गुरुवार को साफ तौर पर देखने को मिला। हड़ताल के चलते गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की शाखाओं में पूरे दिन ताले लटके रहे, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बैंकों के बंद रहने से जमा–निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट समेत सभी शाखा-आधारित सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बैंक पहुंचे खाताधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कई उपभोक्ता मजबूरी में एटीएम और डिजिटल माध्यमों का सहारा लेते नजर आए, हालांकि शाखाओं से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं।
हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मियों ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली (5-डे वर्किंग) लागू कराने की मांग है। उनका कहना है कि जब कई सरकारी विभागों और कॉरपोरेट सेक्टर में पहले से यह व्यवस्था लागू है, तो बैंक कर्मियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। कर्मचारियों के अनुसार इससे कार्य–जीवन संतुलन बेहतर होगा और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
बैंक कर्मियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रह सकता है। हड़ताल के कारण गुवा क्षेत्र में बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रहीं और आम जनता को दिनभर असुविधा झेलनी पड़ी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें