सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर

SHARE:

Manoharpur:मनोहरपुर–पोसैता मुख्य मार्ग पर स्थित गनमोर और पोसैता जंगल के बीच रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

घायल युवक की पहचान तोहिर रहमान, निवासी खड़गपुर, के रूप में हुई है। वह सुंदरगढ़ में रहकर फेरी का कार्य करता था और स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, पोसैता-जंगल मार्ग से गुजरते वक्त उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उसके माथे और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए राउरकेला रेफर कर दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त सड़क पर फिसलन होने से वाहन नियंत्रण खो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मानवीय पहल करते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहां समय पर मिली सहायता से उसकी जान बची।

Leave a Comment