सेवा कार्य के साथ मनाया गया टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह का जन्मदिन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में जरूरतमंद बच्चों के बीच नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह का जन्मदिन बुधवार को सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। छोटा गोविंदपुर के रामपुर गिट्टी मशीन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद बच्चों के बीच नोटबुक, पेंसिल, रबर, शार्पनर, कलर सेट समेत विभिन्न शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष कुमार की पहल पर किया गया।

इस अवसर पर आर.के. सिंह ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक डॉ. परितोष कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों तक शिक्षा की आवश्यक सामग्री पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष पवन सिंह, सहायक सचिव संजीव रंजन, कमेटी सदस्य उमेश सिंह, बरुण कुमार, संजय सिंह सहित रामपुर गिट्टी मशीन महिला समिति, आदिवासी यंग बॉयज कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.