राजद पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सुनील साहू का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : राजद पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सुनील साहू शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि सुनील साहू के आगमन से पार्टी में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

पार्टी पदाधिकारी मनोज गुप्ता ने वर्तमान समय में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित वोट की चोरी जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुनील साहू के नेतृत्व में इन मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए सुनील साहू ने जिले की जनता की हर समस्या को लेकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से जमशेदपुर जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो और झारखंड के जनक माने जाने वाले झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सुनील साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में न केवल पूर्वी सिंहभूम, बल्कि पूरे प्रदेश में राजद का परचम लहराएगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें