जमशेदपुर में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल5-13 में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित रूप से अपनी पत्नी, जवान बेटे और तीन माह की गर्भवती बेटी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार आरोपी रविंद्र सिंह ने सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना खुद आरोपी ने पुलिस को फोन कर दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घर के अंदर से 55 वर्षीय सरिता सिंह, 31 वर्षीय सुप्रिया सिंह और बेटे अभिषेक कुमार का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुप्रिया सिंह गर्भवती थीं। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर के अंदर चारों ओर खून फैला हुआ था और आरोपी रविंद्र सिंह वहीं मौजूद था। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार रविवार देर रात तक परिवार में सामान्य बातचीत हुई थी और किसी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.