रांची में मत्स्य निदेशक से जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी ने की मुलाकात, मछुआरों की समस्याओं पर कराया ध्यान आकृष्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: रांची में मत्स्य निदेशक एच. एन. दुबे से शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पूर्व प्रत्याशी मोती लाल सरकार ने मुलाकात करते हुए जिले के मछुआरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विशेष चर्चा की। साथ ही संपूर्ण झारखंड के मछुआरों के संबंध में विभागीय योजना एवं परंपरागत मछुआरों से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। जहां मत्स्य निदेशक के द्वारा आश्वासन दिया गया की इस वित्तीय वर्ष की योजनाओं में परंपरागत मछुआरों से संबंधित पत्र निर्गत किया जाएगा एवं राज्यादेश में भी इन शब्दों को जोड़ा जाएगा। वही झारखंड प्रांत में बन रहे वेदव्यास आवास एवं मछुआ आवास परंपरागत मछुआरों को ही देने के लिए निदेशक से मांग की गई। इस पर मत्स्य निदेशक ने मांग को सही ठहराते हुए आगे से सुधार करने का आश्वासन दिया। वही जिले में मछुआरों को मछली बिक्री करने हेतु मछली मार्केट बनाने की मांग की गई जिस पर मत्स्य निदेशक ने आने वाले समय में मछली विक्रेताओं के लिए फीस मार्केट बनाने हेतु आश्वासन दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें