रांची में नई शराब नीति लागू, 138 दुकानों में शुरू हुई बिक्री, अब रात 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति सोमवार से राजधानी रांची में लागू हो गई। इसके तहत जिले की 150 शराब दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। इनमें से 138 दुकानों का लाइसेंस और साइट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद बिक्री शुरू कर दी गई है, जबकि शेष दुकानों में भी जल्द ही कारोबार शुरू होगा।

पहले दिन देरी से हुई शुरुआत

सोमवार को सप्लाई देर से पहुंचने के कारण शराब की बिक्री शाम 5 बजे से शुरू हो पाई। हालांकि, देर से शुरुआत के बावजूद दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

अब रात 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें

नई नीति के तहत अब शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। पहले ये दुकानें रात 10 बजे तक ही संचालित होती थीं। समय बढ़ने से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलेगी।

कीमतें बढ़ीं, फिर भी भीड़

सरकार ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन दुकानों पर लंबी कतारें लगीं। ग्राहकों का कहना है कि दुकानों के समय बढ़ने और ब्रांड की उपलब्धता में सुधार से उन्हें सहूलियत होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.