रांची में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, पुलिस अलर्ट; SP बोले— हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव के आह्वान के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

इस बीच, रांची ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कोशिश है कि दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने न आएं और किसी भी प्रकार की मारपीट या तनाव की स्थिति पैदा न हो।

SP राकेश सिंह ने कहा, “अभी स्थिति शांतिपूर्ण और कंट्रोल में है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता मारपीट में न पड़ें।”

पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.