25वीं रामार्चा पूजा आज से शुरू, 11 जुलाई को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 09 जुलाई 2025 | गुरु पूर्णिमा विशेष

बिष्टुपुर स्थित जे-42 आवास पर 25वीं रामार्चा पूजा का  आयोजन 10 और 11 जुलाई को आयोजित है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय इस पारंपरिक आयोजन को पिछले 25 वर्षों से बिना किसी सहयोग के स्वयं की आमदनी से कराते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूजा की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं और सभी श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है।
गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री राय ने कहा:

रामार्चा पूजा शत-प्रतिशत मेरी बचत और संसाधनों से होती है। सनातन परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ना इसका प्रमुख उद्देश्य है।”

रामार्चा पूजा की शुरुआत अयोध्या से हुई थी और अब यह देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित है। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इसका आयोजन होता है, जिसमें भगवान राम और उनके सभी सहयोगियों की विशेष पूजा होती है। इनमें हनुमान, जाम्बवंत, विभीषण, अंगद, राजा दशरथ और उनका परिवार शामिल हैं। साथ ही मां काली और भगवान शिव (शंकर) की भी पूजा की जाती है।

पूजा की विशेषताएं:

पूजा सुबह 8 बजे से शुरू होकर 7–8 घंटे तक चलेगी।

11 जुलाई को रुद्राभिषेक होगा, जिसके बाद प्रसाद का वितरण मिलानी हॉल में किया जाएगा।

बक्सर के कारीगरों द्वारा निर्मित ‘हाथीकान पूड़ी’ (हाथी के कान जैसी आकृति वाली पूड़ी) और सब्ज़ी विशेष आकर्षण रहेगा।

श्री राय का कहना है कि अब शहरवासियों के बीच यह परंपरा बन गई है कि गुरु पूर्णिमा पर पूजा और श्रावण मास के पहले दिन प्रसाद वितरण होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें