छेलकानी गांव में मां मंगल चंडी पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

SHARE:

Adityapur  : राजनगर प्रखंड अंतर्गत छेलकानी गांव में फिलिप्स कैर्वत के आवास पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मंगल चंडी पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मंगलवार को धूमधाम से आयोजित की गई।

पूजा कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास रखते हुए गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर खरकाई नदी तक पहुंची, जहां पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल भरकर कलश यात्रा वापस लाई गई।

कलश यात्रा के गांव पहुंचने पर पारंपरिक शंख ध्वनि और हुड़हुड़ी के साथ महिलाओं ने झूमते-नाचते हुए श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात पुजारी ने मंत्रोच्चारण के बीच मां मंगल चंडी की घट स्थापना कर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

पूजा के दौरान महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मां मंगल चंडी से गांव की सुख-समृद्धि, रोग निवारण और खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में फिलिप्स कैर्वत, चान्तो कैर्वत, अनिल कैर्वत, सुनील कैर्वत, राजेश कैर्वत, सुनीता कैर्वत, पूजा कैर्वत, गीता कैर्वत, राजू कैर्वत एवं मुस्कान कैर्वत का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment