जमशेदपुर में मोइरांग विजय दिवस मनाया गया, आजाद हिंद फौज के शौर्य को किया गया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नेताजी सुभाष मंच के तत्वावधान में ‘द मिलनी हॉल’ में मोइरांग विजय दिवस बड़े ही गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आजाद हिंद फौज के शौर्य और बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Shekhar Dey ने अपने संबोधन में बताया कि अप्रैल 1944 में Subhas Chandra Bose के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज और जापानी सेना ने उत्तर-पूर्व भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान चलाया था। मणिपुर के मोइरांग में हुए इस युद्ध में 14 अप्रैल 1944 को कर्नल Shaukat Ali Malik ने आजाद हिंद सरकार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था, जो स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।



कार्यक्रम की शुरुआत ‘मिलोनी सुरसरगम’ के उद्घाटन गीत से हुई, जिसका निर्देशन चैताली दास ने किया। इसके बाद डैनफिट इंटरनेशनल एवं गुरुकुल द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी कोरियोग्राफी मिस्टु मुखर्जी ने की। भारत सेवा आश्रम स्कूल के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रतिलेखा राय ने मोइरांग विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं वाचिक मंजरी संस्था के सदस्यों ने कविता कोलाज प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।



इस अवसर पर झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष बिकाश मुखर्जी, बंगाल क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा, महासचिव सौम्य सेन, बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज की फाउंडर सुष्मिता सोम खां, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्जी, मंच के चेयरमैन विजय कुमार सिंह, पूरबी घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीजा ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में झरना कर, संध्या प्रधान, असीम राय, कमल दास, चिन्मय प्रधान, सूरज तांती, सुजल घोष सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.