यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय द्वारा उप-श्रमायुक्त अरविंद कुमार का सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय ने मंगलवार को उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार को एक गरिमामय समारोह में पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें श्रमिक अधिकारों की रक्षा, औद्योगिक संवाद की मजबूती, और श्रम नीतियों के प्रभावशाली कार्यान्वयन हेतु प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा श्रम विभाग मजदूरों की रीढ़ होता है। जब विभाग में संवेदनशील, निष्पक्ष और तत्पर अधिकारी हों, तो श्रमिकों का शासन पर विश्वास और अधिक गहरा होता है। श्री अरविंद कुमार जैसे अधिकारी हमारे समाज की वास्तविक संपत्ति हैं।”

प्रमुख मुद्दों पर हुई विचार-विमर्श:

औद्योगिक क्षेत्रों में ठेका मजदूरी प्रणाली की समीक्षा एवं नियमित रोजगार की संभावनाएं।

न्यूनतम वेतन गारंटी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निगरानी तंत्र की आवश्यकता।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष अभियान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की रणनीति।

महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल और समान वेतन को प्राथमिकता देने पर चर्चा।

स्किल अपग्रेडेशन और स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु संयुक्त कार्यशालाएं आयोजित करने पर सहमति।


श्री पाण्डेय ने यह भी घोषणा की कि यूथ इंटक शीघ्र ही ‘श्रम संवाद अभियान’ प्रारंभ करेगा। इसके माध्यम से युवा श्रमिक, फैक्ट्री मजदूर और असंगठित क्षेत्र के कर्मी प्रत्यक्ष संवाद के ज़रिये अपनी समस्याएं रख सकेंगे और समाधान पा सकेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें