झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया टुसु पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उलीडीह राजा मैदान के समीप टुसु परब की रौनक देखते ही बन रही थी। यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र उत्सवी उल्लास, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीत-संगीत से गूंज उठा।
उद्घाटन के पश्चात बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।
पंडाल परिसर में पारंपरिक गीत, नृत्य और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय लोगों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन की सफलता को और मजबूती दी। आयोजकों एवं उपस्थित जनसमूह ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर सुकुल सिंह, सोनू कच्छप, ईश्वर सिंह, संजय शर्मा, मनीष भगत, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर साहू एवं अजय मिश्रा सहित कई गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.