रेलवे स्टेशन मोड़ पर जिला झामुमो कमिटी ने किया भाजपा का पुतला दहन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: बीते 30 जून को बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम में बेनकाब हुई भाजपा की साजिश व उपद्रव फैलाने के विरोध में गुरुवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ओछी राजनीति बंद करने, शहीदों का सम्मान करने, शहीदों को बदनाम न करने की बात कही। वही मौके पर सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाय हाय के नारे लगाए। इस मौके पर सचिव सुरेश टुडु, उपाध्यक्ष संजीव शामु हेंब्रम, मो. मारूफ गुड्डू, प्रो. मुजम्मिल हक, राजाराम मरांडी, बबलू मिश्रा, शक्तिनाथ अमन, धर्मवीर कुमार महतो, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र यादव सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें