सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फहराया तिरंगा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सोमवार को झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करता है तथा स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मार्ग पर देश को आगे बढ़ने की दिशा देता है।


उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश को विकास और एकता के पथ पर आगे ले जाने के लिए संविधान की भावना के अनुरूप आचरण आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पतंजलि योग समिति के सदस्यगण सहित अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कुमार अभिषेक, संतोष ठाकुर समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सहभागिता से आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें