कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर.एन. दास ने किया ध्वजारोहण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे धालभूम क्लब, 7:30 बजे पुराने कोर्ट परिसर तथा 9:00 बजे जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रांगण में विधिवत रूप से संपन्न हुई।
तीनों स्थानों पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष माननीय रतिंद्र नाथ दास (आर.एन. दास) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, बार संघ के उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, सभी संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश माननीय श्री अरविंद पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय माननीय श्री अजीत कुमार सिंह, अन्य सभी न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी एवं कोर्ट स्टाफ की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, राजीव रंजन, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, निरंजन झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद सहित 500 से अधिक अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
पूरा कार्यक्रम जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन द्वारा सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें