पंचतत्व में विलीन हुए राधे यादव, विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और संगठन के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव का सोमवार को अंतिम संस्कार भुईंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनके पुत्र सुनील यादव ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी पहुंचे और उन्होंने राधे प्रसाद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व. यादव का जीवन संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित रहा, जिसे लोग लंबे समय तक याद करेंगे।

श्रद्धांजलि देने वालों में उनके भाई हीरालाल यादव, भतीजा श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विजय सिंह, गोल्डन पांडेय, चंद्रशेखर राव, केके शर्मा, रामजी शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.