बिजली समस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य संख्या-9, पूर्वी सिंहभूम की सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में परसुडीह, हलुदबनी, हरहरगुट्टू, सोमाईझोपड़ी एवं करनडीह क्षेत्र की विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई है।

पूर्णिमा मल्लिक ने बताया कि कई इलाकों में बिजली पोल, ट्रांसफॉर्मर और हाई वोल्टेज केबल की कमी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परसुडीह तिलकागढ़ लोहार बस्ती में पांच नए बिजली पोल लगाने की मांग की है। वहीं राजेंद्र नगर बनजी लकड़ी टाल के समीप नया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर और छह बिजली पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई है।

ज्ञापन में बनारसी टोला, कोचाकुली सरकारी स्कूल के सामने, डोमान सिंह कॉलोनी तथा दुखुटोला क्षेत्र में भी नए बिजली पोल लगाने की मांग रखी गई है।

इसके अलावा हरहरगुट्टू नया बस्ती एवं सोमाईझोपड़ी क्षेत्र में वर्तमान 100 केवी ट्रांसफॉर्मर की जगह 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है। साथ ही हरहरगुट्टू नया बस्ती से बड़ा तालाब तक 11000 वोल्ट केबल बिछाने की आवश्यकता भी बताई गई है।

पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.