Purnea : बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शौर्य सुमन ने एक आदेश जारी कर 21 पुलिस इंस्पेक्टरों एवं थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया। आधी रात जारी इस आदेश से पुलिस विभाग में हलचल मच गई।
जारी आदेश के अनुसार जय प्रकाश सिंह को के. हाट थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय कुमार गुप्ता को सहायक खजांची थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुरुषोत्तम कुमार को भवानीपुर थाना की कमान सौंपी गई है।
इसी तरह राजकुमार चौधरी को सदर (बी) अंचल पुलिस निरीक्षक, जबकि राजेश कुमार रंजन को बनमनखी अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। राजनंदनी सिन्हा को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को पुलिस केंद्र, पूर्णिया में पदस्थापित किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- विजय कुमार गुप्ता – सहायक खजांची थाना के थानाध्यक्ष।
- राजेश कुमार रंजन – अंचल पुलिस निरीक्षक, बनमनखी।
- राजकुमार चौधरी – अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर (बी)।
- विवेक कुमार – थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना।
- पुरुषोत्तम कुमार – थानाध्यक्ष, भवानीपुर थाना।
- सुमित कुमार – थानाध्यक्ष, अकबरपुर थाना।
- अनिल दास – थानाध्यक्ष, चंपानगर थाना।
- राजनंदनी सिन्हा – थानाध्यक्ष, महिला थाना।
- जय प्रकाश सिंह – थानाध्यक्ष, के. हाट थाना।
- रौशन कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, बायसी थाना।
- सुदीन राम – थानाध्यक्ष, मधुबनी थाना।
- आदित्य किरण – थानाध्यक्ष, मीरगंज थाना।
इसके अलावा शिव कुमार पासवान, उदय कुमार, राजेश कुमार, अवधेश कुमार और अनुपम राज सहित कई अधिकारियों को पुलिस केंद्र, पूर्णिया भेजा गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी इस तबादला आदेश को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








