जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई का दिया आश्वासन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनशिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और सामुदायिक मुद्दों से जुड़े आवेदन और ज्ञापन सौंपे।

शिकायतों में पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री माईया सम्मान योजना का लाभ, भूमि विवाद, अतिक्रमण, घर-जमीन को लेकर दबंगों द्वारा उत्पीड़न, बिजली समस्या, विस्थापन, दुकान आवंटन, स्टे ऑर्डर, बार लाइसेंस, स्कूल से टीसी जारी करने, पारिवारिक विवाद, कचरा निस्तारण, दिव्यांगजन को सरकारी सहायता, रोजगार और चिकित्सा सहायता जैसे विषय प्रमुख रहे।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि इनका समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर और जनहित के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे जनता की समस्याएं बिना देरी के हल हो सकें।







Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें