गोविंदपुर में धूमधाम से मना सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : शहर के छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी परिसर में झारखंड क्षत्रिय संघ (गोविंदपुर इकाई) द्वारा वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जन्म जयंती गरिमामयी और भव्य तरीके से मनाई गई।शनिवार को कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया।


इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों, शौर्य और न्यायप्रिय शासन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंदपुर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समारोह में मुख्य रूप से गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला पार्षद परितोष सिंह, महामंत्री रामनवमी सिंह, युवा इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह एवं केंद्रीय सचिव श्याम किशोर सिंह उपस्थित रहे।


इसके अलावा गोविंद सिंह, रंजन सिंह, बबलू सिंह, अमित रंजन सिंह, जय कुमार सिंह, सुधीर सिंह, रवि सिंह, चंदन चौहान, कालीचरण सिंह, अशनंदन सिंह, अवध सिंह, शंभुनाथ सिंह, रमन सिंह, मृत्युंजय सिंह, राणा सिंह, गणेश सिंह, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.