पोटका में 17 किसानों के बीच बकरी और बतख चूजों का वितरण।  किसानों को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य :- विधायक संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पोटका : पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे।

योजना के तहत कुल 17 लाभुक किसानों को पशुधन उपलब्ध कराया गया। इनमें छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरियां, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा दी गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे पशुपालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने लाभुकों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

साथ ही विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। लाभुक किसानों ने सरकार एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें