Prime Minister Excellence Awards सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को गम्हरिया प्रखंड को भारत के शीर्ष पांच आकांक्षी प्रखंडों में शामिल करने के लिए 21 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!


  Seraikela-Kharsawan : जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को देश के प्रतिष्ठित “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” (PM Excellence Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें जिले के गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी प्रखंडों की श्रेणी में देश के टॉप पांच प्रखंडों में शामिल करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार 21 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा।

नीति आयोग की टीम ने सराहा गम्हरिया प्रखंड का कार्य

हाल ही में नीति आयोग की एक विशेष टीम ने गम्हरिया प्रखंड का दौरा किया था। इस दौरान आयोग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की गहराई से समीक्षा की। टीम ने पाया कि इन सभी क्षेत्रों में मानक के अनुरूप बेहतरीन कार्य किए गए हैं, जो प्रखंड के समग्र विकास को दर्शाते हैं।

उपायुक्त के नेतृत्व में हुआ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

गम्हरिया प्रखंड की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के दृढ़ नेतृत्व और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को जाता है। उन्होंने विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर सतत प्रयास किए, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम सामने आए।

जिले में खुशी की लहर, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपायुक्त शुक्ला को बधाई दी है। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और आशा जताई कि यह सम्मान आने वाले समय में अन्य प्रखंडों को भी प्रेरणा देगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.