Potka road development विधायक संजीव सरदार ने पोटका में 12.95 करोड़ रुपये के बजट से 9 प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण का शुभारंभ किया, जिससे तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास और बेहतर कनेक्टिविटी का वादा किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Potka पोटका विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। क्षेत्र की 9 प्रमुख जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने भूमि पूजन के साथ की। इस परियोजना पर कुल ₹12.95 करोड़ की लागत आएगी, जिससे वर्षों से उपेक्षित सड़कों को नया जीवन मिलेगा।

सुविधा देना मेरी प्राथमिकता” – संजीव सरदार

इस शुभ अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पोटका की जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के कायाकल्प के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष अनुरोध किया था, जिसे त्वरित स्वीकृति मिली और मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शिलान्यास भी किया।


दो वर्षों में 250 सड़कों का होगा कायाकल्प

12 चरणों में चलेगा निर्माण कार्य, बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि यह शुरुआत भर है। अगले दो वर्षों में पोटका क्षेत्र की कुल 250 सड़कों को 12 चरणों में दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़कें पिछले एक दशक से उपेक्षा की शिकार रही हैं और ग्रामीणों की मांग पर इन्हें प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी विकास कार्यों को तेज़ गति से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।




इन 9 सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

1. दिगारसाई (पुराना आमदा) से आरडब्लूडी रोड तक


2. हेंसल आमदा टोला चौक (शिवनाथ यादव के घर से) बर्गीकोचा तक


3. देवली चौक से दिगारसाई (भाया आमदा) तक


4. जामदा से कांटाशोला मेन रोड (भाया माहलीसाई) तक


5. कांटाशोला मेन रोड से नारायणपुर (भाया फूलझरी) तक


6. मेजोगोड़ा से फूलझरी तक


7. हरिणा से भागाबेड़ा गांव तक


8. भालकी से हरिणा मेन रोड (तालासाई) तक


9. उपरडीहा चांदनी चौक से जानमडीह चौक तक




सैकड़ों ग्रामीण बने साक्षी

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद हीरामणी मुर्मू, रजनी षाडंगी, बबलू चौधरी, मुखिया सरस्वती मुर्मू, पंसस रघुनाथ सरदार, पूर्व मुखिया प्रतिमा सरदार, ग्राम प्रधान मुचीराम मुर्मू, हितेश भकत, मनोरंजन सरदार, सुनील सरदार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.