पोटका में राम रोड़े पहाड़भा टुसू मेला में महाबीर मुर्मू ने भाईचारे का संदेश दिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखण्ड के गांव लोवाडीह में जियाड खेरवाल मंडेर के आयोजन में राम रोड़े पहाड़भा टुसू मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू उपस्थित थे।
महाबीर मुर्मू ने कहा कि पर्व और त्यौहार न केवल हमारे जीवन में खुशियाँ लाते हैं, बल्कि यह हमारे बीच भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में जहां समाज अपनी भाषा और संस्कृति को भूलने लगा है, वहीं आदिवासी समाज आज भी अपनी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिए मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे परिवार के साथ हिस्सा लेता है।
इस टुसू मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया:
टुसू पुरस्कार:
प्रथम: मानसा भगत, गोविंदपुर
दूसरा: राजू मार्डी, धीरोल
तीसरा: राकेश सरदार, जमडीह
चौथा: राकेश मुंडा, शोहदा
बूढ़ी गड़ी नाच पुरस्कार:
प्रथम: सगेन अखाड़ा, भुटका
दूसरा: अहला क्लब, चेमेनजुडी
तीसरा: नेग़म रास्क, रसिका जियाड स्वर्गछिड़ा
चौथा: जियाड, राजदोहा
पांचवां: मुदी बॉयज क्लब, धीरोल
छठा: माडवा क्लब, रानीपार
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया सरजोम मार्डी, सुधीर सोरेन, अभिषेक सिंह, प्रतीक सिंह, दिनकर मनोज तांती, विद्या सागर दास, भुगलु टुडू, माझी बाबा, छोटा जयराम हांसदा, अध्यक्ष सावना मुर्मू, सचिव भीम मुर्मू, मेघनाथ टुडू, किनूराम मुर्मू, कालीचरण मुर्मू, विधु हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी परंपरा और भाषा को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति का महत्व समझाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.