भारी बारिश से रेलवे अंडरपास जलमग्न, टाटानगर–बादामपहाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पोटका क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। टाटानगर–बादामपहाड़ रेलवे लाइन पर नागा नदी के समीप बने रेलवे अंडरपास में भारी जलजमाव होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। अंडरपास में पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अंडरपास के एक छोर पर ‘STOP’ बोर्ड लगाकर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। अंडरपास में करीब एक फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल इस अंडरपास में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष उन्हें इसी समस्या से जूझना पड़ता है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग एवं रेलवे प्रशासन से अंडरपास से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने के साथ-साथ भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को बार-बार इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें