पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चामरा लिंडा से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांचीपोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चामरा लिंडा से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान विधायक ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, आवास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर बल दिया और अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप पोटका को भी विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ा जाएगा

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.