पोटका में विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों के बीच बकरी और बतख चूजों का किया वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों को पशुधन प्रदान किया।

योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरियां, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लाभुक किसानों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे पशुपालन के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने लाभुक किसानों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में लाभुक किसानों ने सरकार एवं विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.