आज़ादी के बाद पहली बार पोटका को मिला अपना डिग्री कॉलेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत खड़ियासाई की ऐतिहासिक धरती रविवार को शिक्षा के नए अध्याय की साक्षी बनी, जब सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पोटका विधायक संजीज सरदार ने डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। आज़ादी के बाद पहली बार पोटका को अपना डिग्री कॉलेज मिल रहा है, जिसे यहां के लोग वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे थे।

यह महाविद्यालय झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत है तथा इसका निर्माण झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सत्यम बिल्डर्स को सौंपी गई है।


“हेमंत सरकार की विकासशील सोच का परिणाम है यह कॉलेज”— विधायक संजीव सरदार

भूमिपूजन के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है।
उन्होंने कहा—
“अपने जिला परिषद कार्यकाल से ही मैं ग्रामीणों संग इस कॉलेज के लिए संघर्ष कर रहा था। भाजपा सरकार में यह मांग लंबित रही, लेकिन जनता ने मुझे विधायक बनाया और मैंने यह मुद्दा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने मजबूती से रखा। आज सपना साकार हो रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर या घाटशिला की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
“यह दिन पोटका विधानसभा के छात्रों—छात्राओं के लिए ऐतिहासिक है,” उन्होंने कहा।


35 करोड़ की लागत, 21 माह में तैयार होगा महाविद्यालय

स्वीकृत योजना के अनुसार डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन का निर्माण लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट 21 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।


कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने किया पारंपरिक स्वागत

कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक थी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया पारंपरिक नृत्य और बैंड-धुन पर आधारित स्वागत।
इस दौरान शिक्षिका सुचित्रा कुमारी, कमला मुंडा, काजल मनी सरदार, मोहन सोरेन, जोबा सोरेन और लखि हांसदा उपस्थित रहीं।


बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने बनाया दिन खास

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामप्रधान सुरजीत सरदार, पंचायत समिति सदस्य ऋषि सरदार, वार्ड सदस्य सोमेन सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, प्रमुख गंगामनी बेसरा, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, गणेश सरदार, अरुण सरदार, छोटू सरदार, देवदुलाल भूमिज, दिलीप सोरेन, अजय सरदार, कार्तिक मुर्मू, सीताराम हांसदा, आनंद दास, मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, भगत हांसदा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें