मजदूर युवक से मारपीट कर बाइक छीनने का आरोप, पोटका निवासी घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : पोटका प्रखंड के कलिकापुर पंचायत अंतर्गत प्रोग्रेसिव बागान टोला निवासी एक मजदूर युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

घायल युवक की पहचान धनंजय भगत के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम रंजीत भगत बताया गया है। धनंजय मजदूरी का काम करता है।

आरोपी

पीड़ित धनंजय भगत ने बताया कि वह काम पर जाने के दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के आगे डाउन इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान 5 से 6 युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।

मारपीट में घायल धनंजय को स्थानीय ग्रामीण गांव लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि इलाज से संबंधित मेडिकल दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शहर आने-जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के युवकों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसकी जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.