सरकार आपके द्वार पर आई है, योजना का पूरा लाभ लें: विधायक संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती बाकीशोल पंचायत प्रांगण में सोमवार को आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व मांगों को सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा—
“हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली अबुआ सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ जनता को उनके द्वार पर मिले। अब किसी परिवार को अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी—यही हमारी पहली प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम में डीडीसी नागेंद्र पासवान, डुमरिया बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, प्रमुख गंगामणी हाँसदा, मुखिया सरस्वती बसके, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही झामुमो डुमरिया प्रखंड के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ग्रामीणों को आय, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, राशन, वनाधिकार सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई और अनेक आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.