पोसैता के समीप सड़क हादसा: बाइक और बोलेरो की टक्कर में रेलकर्मी गंभीर, रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manohar:मनोहरपुर–गोईलकेरा मुख्य मार्ग एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। मंगलवार सुबह पोसैता गांव के समीप हुई बाइक और बोलेरो की आमने–सामने की टक्कर में बाइक सवार रेलकर्मी सतीश कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में उनका दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतीश कुमार मनोहरपुर से पोसैता की ओर जा रहे थे, तभी गोईलकेरा की दिशा से मनोहरपुर होते हुए जराइकेला जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर होते ही सतीश कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे के बाद मानवीय भावना दिखाते हुए बोलेरो चालक स्वयं घायल रेलकर्मी को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रफ्तार पर लगाम न होने के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें